लक्ष्मीनारायण मंदिर पर ध्वजा चढा पाटोत्सव मनाया

अग्रवाल वैष्णव समाज ने सुरजपोल स्थित अपने निज लक्ष्मीनारायण मंदिर पर आज प्रातः ध्वजा चढा कर धूमधाम से पाटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर हवन-पूजन किया गया जिसके मुख्य यजमान दिनेश-सुनीता बंसल थे।

 | 

मंदिर व्यवस्थापक शीतल मरवाड़ी ने बताया कि प्रातःठाकुर जी की आरती की गई तत्पश्चात हवन एवं ध्वजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल,संजय मारवाड़ी,संजय सिंघल, दीपक गलुण्डिया, योगेश बंसल,मुकेश ,राकेश गर्ग सहित समाज की अनेक महिलाएं मौजूद थी। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि 6 से 12 जून तक अग्रवाल वैष्ण्व महिला समिति समाज द्वारा महिलाओं एंव बालिकाओं के लिये सुरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में योग शिविर का आयोजन रखा गया है। योगाचार्य संजय दीक्षित सभी को योग सिखायेंगे।

लक्ष्मीनारायण मंदिर पर ध्वजा चढा पाटोत्सव मनाया

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News