शांतिनाथ मंदिर पर चढ़ी ध्वजा

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय (संघ) की ओर से आज प्रात: साढ़े दस बजे हिरण मगरी से. 4 स्थित शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर जिनालय पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थित के बीच हर्षोल्लास व मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया।

 | 

संघ के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि ध्वजारोहण से पूर्व लाभार्थी बांठिया परिवार के सदस्य सहित अनेक महिला-पुरूष हाथों में ध्वजा लिये तीन बार मन्दिर की परिक्रमा की।

शांतिनाथ मंदिर पर चढ़ी ध्वजा

ध्वजारोहण के बाद अहमदाबाद के पं.कल्पेश भाई द्वारा सत्तरभेदी पूजा पढ़ाई गई। बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मदनभाई सादड़ीवाला द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। ध्वजारोहण कार्यक्रम के लाभार्थी सुशील बांठिया,सरला बांठिया,विशाल-हर्षा एंव आशीष-ममता बांठिया रहे। कार्यक्रम पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News