भारत स्काउट गाइड फ्लेग डे पर फ्लेग विमोचन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर द्वारा स्काउट गाइड फ्लेग डे के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (श
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर द्वारा स्काउट गाइड फ्लेग डे के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ओ.पी बुनकर ने स्काउट गाइड संगठन के पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्काउट गाइड फ्लेग का विमोचन किया। इस अवसर पर सीओ गाइड रेखा शर्मा, अंजना शर्मा, किरण पोखरना, गाइडर सरिता रेंजर आदि उपस्थित थे।
विमोचन पश्चात् स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं द्वारा अतिरिक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास आयुक्त एवं स्टेट कमिश्नर गाइड श्रीमती रूकमणी आर सिहाग, खान एवं भू विज्ञान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं उदयपुर मण्डल चीफ कमिश्नर जितेन्द्रकुमार उपाध्याय, संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) सुधीर दवे आदि अनेक अधिकारियों एवं कार्मिकों को फ्लेग लगाकर आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने के पश्चात् अपने-अपने क्षेत्र में आन्दोलन का प्रचार-प्रसार करते हुए फ्लेग बिक्री अभियान का शुभारम्भ किया। यह अभियान आगामी 14 नवम्बर तक चलेगा।
सर्कल ऑर्गेनाईजर (गाइड) रेखा शर्मा ने बताया कि भारत स्काउट व गाइड संगठन को आर्थिक संबल प्रदान किये जाने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष की भॉंति इस वर्ष भी फ्लेग (स्टीकर) योेजना जारी की है। इस क्रम में 7 से 14 नवम्बर 2016 के बीच प्रदेश में स्काउटिंग गाइडिंग आन्दोलन से जुड़े प्रत्यक कार्यकर्ता/पदाधिकारी के माध्यम से जन सामान्य को यह झण्डा लगाकर 5 रुपये प्रति झण्डा प्रति व्यक्ति आर्थिक सहयोग लिया जा कर एकत्रित राशि राज्य मुख्यालय जयपुर के माध्यम से राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली को भिजवाई जाएगी।
