मास्टरशेफ राजस्थान के ऑडिशन में दिखे झीलों नगरी के जायके

राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर के प्रसिद्ध व्यंजनों की महक और जायकों ने जजेज़ को असल राजस्थान के स्वाद से परिचित करवाया, कुछ ऐसा ही नजारा रहा रिलाएबल मीडिया ने राजस्थान के सबसे बडे कुकिंग कॉम्पिटिशन फार्च्यून आयल मास्टरशेफ राजस्थान सीजन 2 पॉवर्ड बाय पिजन किचन एप्लायंस

 | 

मास्टरशेफ राजस्थान के ऑडिशन में दिखे झीलों नगरी के जायके

उदयपुर, 3 अगस्त 2019। राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर के प्रसिद्ध व्यंजनों की महक और जायकों ने जजेज़ को असल राजस्थान के स्वाद से परिचित करवाया, कुछ ऐसा ही नजारा रहा रिलाएबल मीडिया ने राजस्थान के सबसे बडे कुकिंग कॉम्पिटिशन फार्च्यून आयल मास्टरशेफ राजस्थान सीजन 2 पॉवर्ड बाय पिजन किचन एप्लायंसेज के उदयपुर में आयोजित हुई ऑडिशन का।

दो दिवसीय ऑडिशन के पहले दिन शनिवार को होटल जयसिंह गढ़ पैलेस में जजेज़ ने सभी कंटेस्टेंट्स के व्यंजनों को परखा। इस दौरान 380 कुकिंग एक्सपर्ट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया और ये प्रतिभागी अपने घर से विभिन्न वैराइटी के पकवान बनाकर लाए। ऑडिशन के दौरान स्वाद और सुगंध का ऐसा जादू चला की हर किसी के मुँह में पानी आ गया। कुछ डिशेस तो इतनी क्रिएटिव थी की दर्शक व अन्य प्रतियोगी भी तारीफ किये बिना नहीं रह सके।

जूरी पेनल में शेफ सौरभ शर्मा, डॉ. शेफ संगीता धर, शेफ विमल धर और शेफ मुरली गुप्ता शामिल हुए। शेफ ने बताया की प्रतियोगिता की थीम कुछ इस तरह रखी गई थी जिसमें कलिनरी हेरिटेज व लॉस्ट रेसिपीज से कंटेस्टंस को रेसिपीस तैयार करने का मौका मिले। जिसके अंतर्गत बहुत सी अलग-अलग रेसिपीज देखने को मिली। प्रतिभागी तीन डिफरेंट कैटेगरी क्रमशः जूनियर (18 वर्ष तक), सिंगल (18 वर्ष से ऊपर) और टीम कैटेगरी (कोई भी 2) में शामिल हुए।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

ऑडिशन राउंड में प्रतियोगी अपने घर से एक डिश तैयार करके लाये जिसे प्रतियोगिता के जूरी मेंबर्स द्वारा हर तरह से परखा गया। प्रतिभागियों ने राजस्थान सहित पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और दिल्ली की प्रसिद्ध रेसिपी बनाकर अपने हुनर का परिचय दिया। ऑडिशन राउंड में प्रेजेंटेशन, डिश की नॉलेज, प्लेटिंग और रेसिपी राइटिंग के आधार पे मार्क्स दिए गए।

ऑडिशन में दिलजानी टुकड़ा, वरकने की सब्जी, घघेरने की सब्जी, रजवाड़ी पनीर, घेवर केक, मक्के की टिक्की, स्पार्किंग आलू चाट, जंवाई जी की थाली, लाल मांस, वेज स्टफ कचैरी, सैफ्रॉन रोल्स विथ मखनी ग्रेवी, मिर्ची का हलवा, मटन बिरयानी, शाही आम का श्रीखंड, आम का चूरमा, जगंली मांस, मैंगो चीज केक, सेव का साग, पापड़ लिफाफा स्टफ विथ कैर सांगरी, फली ढोकली, बेल पेपर डेजर्टआदि भी प्रमुख रहे।

यह प्रतियोगिता राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट, इंडियन कुलिनरी फोरम, राजस्थान स्किल्स यूनिवर्सिटी, बैंक ऑफ बड़ौदा व अनंता इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के सहयोग से आयोजित की जा रही है। सचिव शेफ सौरभ शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में आगे के ऑडिशन बीकानेर और जयपुर में आयोजित किये जायेंगे। यह कॉम्पीटिशन सिर्फ होम कुक्स के लिए ही है।

ऑडिशन के बाद सभी केटेगरी में से बेहतरीन 15 प्रतियोगियों को अगले राउंड के लिए चयन किया जायेगा। ऑडिशन के बाद के सभी राउंड 12 से 14 सितम्बर को जयपुर स्थित अनंता इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में किये जायेंगे। प्रतिगोगिता में भाग लेने वाले सभी पार्टिसिपेंट्स को गिफ्ट वाउचर और सर्टिफिकेट भी प्रदान किये गये

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News