हरियाणा में यहां लगेगा फ्लिपकार्ट का नया हब ! 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
Udaipur Times, Asia's biggest logistics hub to rise in Gurugram : हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (E-Commerce Company Flipkart) एशिया का सबसे बड़ा अत्याधुनिक लॉजिस्टिक कैंपस (Logistics Campus) विकसित कर रही है। करीब 150 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह मेगा प्रोजेक्ट 2026 के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है। इस परियोजना में लगभग 1,400 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
10 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
इस लॉजिस्टिक कैंपस (Logistics Campus) के शुरू होने के बाद हरियाणा को रोजगार और निवेश के क्षेत्र में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि इससे 10 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि वेयरहाउसिंग, परिवहन और सप्लाई चेन से जुड़े क्षेत्रों में हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर (Commerce and Logistics Sector) का बड़ा केंद्र बनेगा मानेसर
मानेसर पहले से ही देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गिना जाता है। अब फ्लिपकार्ट के इस मेगा लॉजिस्टिक कैंपस के बनने से यह इलाका ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर का बड़ा केंद्र बन जाएगा। इससे सामान की तेज डिलीवरी, बेहतर सप्लाई चेन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
हरियाणा देश के प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब (logistics hub) के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम
फ्लिपकार्ट ने हरियाणा में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ाई है। कंपनी का सोनीपत स्थित ग्रोसरी फुलफिलमेंट सेंटर भी हजारों लोगों को रोजगार दे रहा है। ऐसे में मानेसर का यह नया कैंपस हरियाणा को देश के प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
