तीन पारियों में 24 घंटे कार्य करेगा बाढ़ नियन्त्रण कक्ष

बारिश के दौर के साथ ही जल संसाधन विभाग ने भी अपनी तैयारियां कर ली है। अब से बाढ़ नियन्त्रण कक्ष पर 24 घंटे सहायता उपलब्ध रहेगी, साथ ही खंड स्तर पर भी नियन्त्रण कक्ष शनिवार से शुरू हो जाएँगे।

 | 

बारिश के दौर के साथ ही जल संसाधन विभाग ने भी अपनी तैयारियां कर ली है। अब से बाढ़ नियन्त्रण कक्ष पर 24 घंटे सहायता उपलब्ध रहेगी, साथ ही खंड स्तर पर भी नियन्त्रण कक्ष शनिवार से शुरू हो जाएँगे।

जल संसाधन विभाग के एस.ई अशोक बाबेल ने बताया कि अब से बाढ़ नियन्त्रण कक्ष तीन परियों में 24 घंटे सुचारू रहेंगा।

यहाँ बारिश से जुडी सभी सूचनाओं को एकत्र किया जाएगा। खण्ड स्तर पर भी पर भी नियन्त्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जिनमें उदयपुर नियन्त्रण कक्ष: 0294 – 2415813, सलुम्बर नियन्त्रण कक्ष: 02906-230559 होंगे, जो जल्द शुरू हो जाएँगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News