हरियाणा के युवाओं के लिए आई नौकरियों की बाढ़, सीधा भर्ती होने का सुनहरा मौका !

 | 
हरियाणा के युवाओं के लिए आई नौकरियों की बाढ़, सीधा भर्ती होने का सुनहरा मौका ! 

Udaipur Times, Haryana News, हिसार : हरियाणा के हिसार के मॉडल करियर सेंटर कम मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 18 व 19 जून 2026 को दो दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब फेयर प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय परिसर, लघु सचिवालय के भूतल स्थित मॉडल करियर सेंटर में आयोजित होगा।

यह जानकारी देते हुए मॉडल करियर सेंटर कम मंडल रोजगार अधिकारी रीतू जांगड़ा ने बताया कि इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक युवा अधिक से अधिक संख्या में अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बायोडाटा के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि जॉब फेयर के दौरान युवाओं को केंद्र सरकार की पीएम इंटर्नशिप स्कीम, पीएम विकसित भारत योजना तथा विभिन्न स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त रोजगार विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में भी अभ्यर्थियों को जागरूक किया जाएगा। 

उन्होंने जिले के बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस दो दिवसीय रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News