हाईवे निर्माण के कारण खेतों में भरा पानी
मानसून के चलते उदयपुर में जहाँ मौसम खुशगवार हो गया है। वहीँ पर शहर से लेकर हाइवे तक चल रह
मानसून के चलते उदयपुर में जहाँ मौसम खुशगवार हो गया है। वहीँ पर शहर से लेकर हाइवे तक चल रहे निर्माण कार्यो के चलते जगह जगह पानी भर गया है एवं निर्माणधीन सड़को के खुले गड्डो में कीचड़ ने हालात बदतर हो गए है। इसी के चलते उदयपुर में डबोक हवाई अड्डे मार्ग पर चल रहे हाईवे निर्माण को ले कर आज हुई बरसात से खेतों में पानी भर गया। जिस कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय किसानों ने हाईवे निर्माण कम्पनी के अधिकाारियों से बात की लेकिन उन्हें वहां कोई तवज्जों नहीं दी गई। जिस कारण किसानों में रोष व्याप्त हो गया। उम्मीद है प्रशासन अधिकारी इस ओर ध्यान दे कर किसानो और आमजन को राहत दिलाने का प्रयास करेंगी।
