प्रकृति को सहेजने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती पुष्प प्रदर्शनी

विश्व विख्यात फतहसागर झील की पाल पर जिला प्रशासन के सहयोग से नगर विकास प्रन्यास की ओर से आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के माध्यम से प्रकृति को सहेजने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। शनिवार को प्रदर्शनी का अवलोकन करने शहरवासियों के साथ देशी-विदेशी पर्यटकों का हुजूम देखा गया।

 | 

यूआईटी सचिव उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों, औद्योगिक संस्थाओं एवं नर्सरियों द्वारा देशी-विदेशी प्रजातियों के रंग-बिरंगे पुष्पों के साथ की गई आकर्षक सजावट आमजन को प्रकृति के इस नैसर्गिंक सौंदर्य के प्रति आकर्षित कर रही है। साथ ही प्रदर्शनी में विभिन्न स्टाॅल्स के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश एवं फूलों के महत्व के साथ उनकी उपयोगिता के बारे में बताया जा रहा है।

प्रकृति को सहेजने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती पुष्प प्रदर्शनी

प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान विभिन्न दर्शक अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों के छायाचित्र इन फूलों के साथ स्मृतियों के रूप में सहेेजते नजर आ रहे है। प्रदर्शनी को लेकर जहां शहरवासियों में खासा उत्साह है वहीं देश-विदेश से आ रहे पर्यटकों को भी यह प्रदर्शनी प्रभावित कर रही है। इन फूलों के सौंदर्य को देखकर हर कोई अभिभूत होता दिखाई दे रहा है वहीं विभिन्न स्थानों पर फोटोग्राफी का क्रेज भी दिख रहा है।

प्रकृति को सहेजने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती पुष्प प्रदर्शनी

आयरलैण्ड के कैथरिन व पीटर ने सराहा

प्रकृति को सहेजने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती पुष्प प्रदर्शनी

शनिवार की दोपहर फतहसागर की पाल पर भ्रमण करने पहुंचें आयरलैण्ड के डबलिन शहर निवासी विदेशी दम्पति कैथरिन एवं पीटर प्रदर्शनी का अवलोकन कर अभिभूत हो उठे। उन्होंने मुक्तकंठ से नाइस, फन्टास्टिक, गे्रट डिजाइन, ब्यूटीफूल, कलरफूल जैसे शब्दों से प्रदर्शनी की सराहना की।

लुभा रहे फ्लावर पोट्स

प्रकृति को सहेजने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती पुष्प प्रदर्शनी

यूआईटी सचिव श्री राठौड़ ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न स्टाॅल्स पर सुगंधित एवं सुंदर फूलों से सुशोभित फ्लावर पोट्स (गमले) दर्शकों को अधिकाधिक लुभा रहे है। साथ ही प्रदर्शनी स्थल के दोनों और बीच में सुसज्जित फ्लावर पोट्स भी प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News