पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 23 को
जिला प्रशासन की अगुवाई में उदयपुर के प्रकृति प्रेमियों, उद्यानिकी विशेषज्ञों एवं प्रकृति जागरूक संगठनों के साझे में एक भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 23 फरवरी की सुबह 9 बजे फतहसागर पाल पर किया जायेगा।
जिला प्रशासन की अगुवाई में उदयपुर के प्रकृति प्रेमियों, उद्यानिकी विशेषज्ञों एवं प्रकृति जागरूक संगठनों के साझे में एक भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 23 फरवरी की सुबह 9 बजे फतहसागर पाल पर किया जायेगा।
नगर विकास प्रन्यास के सचिव डॉ. आर.पी.शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए नगर विकास प्रन्यास नॉडल विभाग रहेगा।। इस प्रदर्शनी में शहरवासियों, विद्यार्थियों एवं सरकारी विभागों को भी भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।
सभी जिला शिक्षाधिकारी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रदर्शनी अवलोकन के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यह प्रदर्शनी 23 को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगी।
इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार भी दिये जायेंगे। समारोह में शहर के विभिन्न पौधशाला संचालक एवं पुष्प पौध संरक्षणकर्ताओं से भी प्रदर्शनी में भागीदारी निभाने का आग्रह किया गया है। प्रदर्शनी समन्वयक बी.एल.कोठारी होंगे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal