कोहरे से हवाई, रेल, हाइवे की रफ़्तार थमी
आज 7 फ्लाइट रद्द हुई वहीँ ट्रेने लेट पहुँच रही
उदयपुर 11 जनवरी 2026। लेकसिटी समेत सम्पूर्ण प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओ ने जहाँ ठंड में इज़ाफ़ा कर दिया है वहीँ घने कोहरे से हवाई, रेल से हाइवे तक रफ़्तार कम कर दी है।
डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से कोहरे के कारण आज रविवार को 7 फ्लाइट रद्द हुई है। इनमे जयपुर, दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स शामिल है। कल शनिवार को भी कोहरे के कारण दोपहर तक एक भी फ्लाइट संचालित नहीं हो सकी। जहाँ कल दिल्ली उदयपुर दिल्ली फ्लाइट रद्द करनी पड़ी वहीँ उदयपुर आने वाली दो फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा।
रेल यातायात पर भी असर
कोहरे के कारण शनिवार को तीन ट्रेने देरी से पहुंची। कोलकाता से आने वाली गाड़ी संख्या 12315 अनन्या एक्सप्रेस मध्यरात्रि 12:30 की बजाय तड़के सुबह 3:15 बजे पहुंची। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो उदयपुर एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे की बजाय 10 बजे पहुंची। जबकि गाड़ी संख्या 20473 उदयपुर हज़रत निजामुद्दीन (मेवाड़ एक्सप्रेस) 7:48 की बजाय 9:16 बजे पहुंची।
हाइवे पर भी कम विज़िब्लिटी
घने कोहरे की वजह से हाईवे पर विज़िब्लिटी काफी कम रही जिसके चलते वाहन चालकों को रफ़्तार धीमी करने पड़ी और कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
