हरियाणा में कोहरे का अलर्ट जारी, जाने अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

 | 
हरियाणा में कोहरे का अलर्ट जारी, जाने अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क (ड्राई) बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक रात के समय और सुबह के घंटों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।

इसके साथ ही विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान हिसार के एएमएफयू केंद्र पर 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह के समय ठंड का असर बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। 

विभाग के मुताबिक दक्षिणी हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News