हरियाणा के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में सर्दी ने तेवर तीखे कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज (26 नवंबर) प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी प्रभावित होने और हाईवे पर सफर करने वालों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा बीती रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।
विभाग ने आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, और करनाल में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आने वाले दिनों में पूरे हरियाणा में कोहरा दिखाई देगा।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 25 नवंबर को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के महेंद्रगढ़ में 7.8°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं 12 से अधिक जिलों के अलग-अलग शहरों में पारा 10°C या उससे नीचे दर्ज किया गया है।
वही, महेंद्रगढ़ में 7.8°C, नारनौल में 9.2°C, हिसार में हिसार में 8.2°C, करनाल में 8.2°C, सिरसा में 8.6°C, पंचकूला में 8.6°C, झज्जर में 8.8°C, रेवाड़ी में 9.8°C, भिवानी में 8.8°C, कुरुक्षेत्र में 8.8°C और कैथल, जींद, फतेहाबाद, रोहतक व अंबाला में तापमान 10 डिग्री से कम रहा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। हल्की से मध्यम गति से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी जारी रहेगी, इसके साथ ही सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने के आसार हैं।