हरियाणा के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, पारा लुढ़का 10° से नीचे
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चूका है। प्रदेश में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज (21 नवंबर) प्रदेश के 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कोहरे का यह असर कल यानी 22 नवंबर को भी जारी रहेगा।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के 9 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। 7.3 डिग्री तापमान के साथ गुरुग्राम प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विभाग ने प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुग्राम (7.3°C) के बाद महेंद्रगढ़ (8.3°C), झज्जर (8.9°C), हिसार (9.1°C), कैथल (9.4°C), रेवाड़ी (9.6°C), करनाल (9.7°C), रोहतक (9.8°C) और फतेहाबाद (9.9°C) में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
हिसार में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा। बालसमंद में 9.6 और हिसार के ही सादलपुर में 10.1 डिग्री दर्ज किया गया।