हरियाणा में 25 दिन पहले आज से छाएगा कोहरा, देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा में 25 दिन पहले आज से छाएगा कोहरा, देखें मौसम पूर्वानुमान 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में आज से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। प्रदेश में आज से धुंध दस्तक देगी। आगाज उत्तरी हरियाणा के जिलों से होगा। 20 नवंबर तक यह पूरे हरियाणा को कवर कर लेगी। मौसम विभाग ने धुंध का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज से धुंध चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल में आ सकती है। 18 नवंबर को यह जीटी बेल्ट के अधिकांश जिलों में पहुंचेगी। 

19 और 20 को धुंध जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में असर दिखा सकती है। अमूमन प्रदेश में धुंध की दस्तक 10 दिसंबर के आसपास होती है। ऐसे में यह 25 दिन पहले दस्तक दे रही है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर धुंध का असर रहेगा, हवा के बदलाव के कारण होगा।

चक्रवाती तूफान: आंध्र, तमिलनाडु, ओडिशा में आज से बारिश का अलर्ट

अमरावती - बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना चक्रवाती मौसम अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक यह तूफान मंगलवार शाम तक सीवियर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। तूफान जैसे-जैसे उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा, वह ताकतवर होता जाएगा। यह 19 नवंबर की रात आंध्र के तट के पास अति भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में लैंडफॉल कर सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News