मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर शहर में फोगिंग कार्य जारी
उदयपुर, 04 जून 2019, नगर निगम एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर जिले के शहरी क्षेत्र में मौसमी बीमारियों एवं मलेरिया से बचाव के लिये फोंगिग अभियान जारी है। इस अभियान के तहत 25 जून तक शहर के सभी 55 वार्डों को कवर किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ दिनेश खराडी ने बताया कि फोगिंग कार्यक्रम के तहत 4 जून को शहर के वार्ड 10, 11 व 13 के विभिन्न क्षेत्रों, 7 जून को वार्ड 12, 45 व 46 के विभिन्न क्षेत्र, 10 जून को वार्ड 47 व 48 के विभिन्न क्षेत्र, 11 जून को वार्ड 14, 15 व 16 के विभिन्न क्षेत्र तथा 12 जून को वार्ड 17 व 18 के विभिन्न क्षेत्रों में फोगिंग की जाएगी।
प्रतिदिन अपरान्ह 6 बजे वार्ड वाईज जारी इस अभियान में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है तथा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा एण्टीलार्वल गतिविधियाॅ (एमएलओ टेमिफोस डालना) आयोजित की जा रही है। साथ ही क्षेत्रवासियों से फोगिंग होते समय आने वाली टीमों का पूरा सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।