मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए फोगिंग कार्य शुरू

नगर निगम एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर के शहरी क्षेत्रों में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनियाजैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियन्त्रण के तहत फोगिंग कार्य प्रारम्भ किया गया है।

 | 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव टाक ने बताया कि उदयपुर शहर के वार्ड नम्बर 28, 29 के क्षेत्र हिरण मगरी से.4, चाणक्यपुरी, गायत्री नगर, टैगोर नगर, नारायण सेवा संस्थान के आस-पास, ज्ञान नगर, हाउसिंग बार्ड कॉलोनी से इस कार्य की शुरूआत की गई है।

उन्होंने बताया कि आगामी 4 नवंबर तक पूरे उदयपुर शहर में फोगिंग कार्य के तहत शहर के सभी 55 वार्डो को कवर किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News