मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर शहर में फोगिंग कार्य शुरू
उदयपुर, 21 मई 2019 नगर निगम एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर जिले के शहरी क्षेत्र में मौसमी बीमारियों एवं मलेरिया से बचाव के लिये फोंगिग अभियान का शुभारंभ सोमवार को शहर के वार्ड नंबर 28, 29 के क्षेत्र गायत्रीनगर, शांतिनगर, काशीपुरी, बंजारा बस्ती के आसपास ज्ञान नगर, हाउसिंग बोर्ड से. 4 से से हुआ। इस अभियान के तहत 25 जून तक शहर के सभी 55 वार्डों को कवर किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ दिनेश खराडी ने बताया कि फोगिंग कार्यक्रम प्रतिदिन अपरान्ह 6 बजे वार्ड वाईज चलाया जायेगा, जिसमें चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा सर्वे कार्य किया जायेगा तथा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा एण्टीलार्वल गतिविधियाॅ (एमएलओ टेमिफोस डालना) आयोजित की जायेगी। उनके क्षेत्रवासियों में फोगिंग होते समय आने वाली टीमों का पूरा सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur