मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए फोगिंग कार्य 10 से

उदयपुर, 6 सितंबर, मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सीएमएचओ एव नग

 | 

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए फोगिंग कार्य 10 से

उदयपुर, 6 सितंबर, मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सीएमएचओ एव नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर शहर में वार्ड अनुसार फोगिंग कार्य 10 सिंतबर सायं 5 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राघवेन्द्र राय ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 28, 29  के क्षेत्र गायत्रीनगर,  शांतिनगर,  काशीपुरी,  बंजारा बस्ती के आसपास ज्ञान नगर,  हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 4 से इस कार्य की शुरूआत होगी तथा 25 अक्टूबर तक शहर के सभी 55 वार्डों को कवर किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News