मोलेला शैली में उभरेंगी लोक कला शैलियाँ
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से हवाला गांव के शिल्पग्राम में बुधवार से दस दिवसीय ‘‘मृण कला कार्यशाला’’ प्रारम्भ हुई जिसमें राजसमन्द जिले के मोलेला गांव के दस मृदा शिल्पी भाग ले रहे हैं।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से हवाला गांव के शिल्पग्राम में बुधवार से दस दिवसीय ‘‘मृण कला कार्यशाला’’ प्रारम्भ हुई जिसमें राजसमन्द जिले के मोलेला गांव के दस मृदा शिल्पी भाग ले रहे हैं।
केन्द्र निदेशक श्री शेलेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त निदेशक फुरकान खान व मृदा शिल्पियों ने दीप जला कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। उद्घाटन अवसर पर भग्गालाल ने मृण पट्टिका पर गणेश की की मूर्ति का सृजन किया।
इस अवसर पर केन्द्र निदेशक श्री दशोरा ने बताया कि दस दिवसीय इस कार्यशाला में केन्द्र के सदस्य राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तथा गोवा की विभिन्न कला शैलियों को उभारा जायेगा। तीन गुना दो फीट आकार की मृण पट्टिकाओं पर मोलेला के मृण शिल्पकार नृत्य करती नर्तकी, पिरामिड बनाता कलाकार दल, वाद्य वादन करते लोक संगीतज्ञ आदि के चित्रों को रूपायित करेंगे।
कार्यशाला में धनराज, नारायण लाल, मन्ना लाल, केसू लाल, ओंकार लाल, लोकेश, हिम्मत, पारस कुम्हार आदि भाग ले रहे हैं।