सुखाडिय़ा काम्पलेक्स पर फोक कंसर्ट एवं मॉडल हंट 6 जनवरी को

वे टू इवेंट सॉल्यूशन (दिल्ली), एम्बीयर्स ग्रुप (उदयपुर) एंव सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय केंद्रीय छात्रसंघ के सहयोग से उदयपुर फोक कंसर्ट एवं मॉडल हंट कार्यक्रम का आयोजन 6 जनवरी को सुखाडिय़ा काम्पलेक्स एमबी ग्राउंड पर किया जाएगा।

 | 

यह जानकारी इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप के जयंत सोनी ने दी, उन्होनें बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर की प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध सूफी बैंड ‘परहित’ एवं फ्यूजन बैंड नाइट ‘आर्मर’ भी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम अधिकारी लावण्या ने बताया कि इस कार्यक्रम को उदयपुरवासियों के लिए नि:शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम से अर्जित धनराशि को चैरिटी कार्यों के लिए दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी से 250 रूपए लिए जाएंगे।

कार्यक्रम के विजेताओं का प्रोफेशनल पोर्टफोलियो तैयार करवाया जाएगा। आयोजकों ने उम्मीद जताई हैं कि कार्यक्रम में करीब दस हजार लोग आएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News