लोक कला मंडल में लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर

लोक कला मण्डल द्वारा लुप्त होती लोक नृत्यो की विद्या से रूबरू करवाने को लेकर संस्था द्वारा एक माह का लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 | 
लोक कला मंडल में लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर

लोक कला मण्डल द्वारा लुप्त होती लोक नृत्यो की विद्या से रूबरू करवाने को लेकर संस्था द्वारा एक माह का लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

लोक कला मण्डल के सहायक निदेशक श्याम माली ने बताया कि राजस्थानी लोक संस्कृति की पहचान लोक नृत्य लृप्त होता जा रहा है। पाश्चताय सस्कृति के अतिक्रमण ने हमारी युवा पीढी को भ्रमित किया है।

इसी को लेकर लाके कला मण्डल की ओर से 20 मई से 20 जुन तक लोक नृत्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इस माह चलने वाले इस शिविर मे प्रसिद्ध लोक नृत्यागंना व

कोरियोग्राफर यशादो माली व जगदीश पालीवाल लोक नृत्यो से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण देंगे।

शिविर मे 8 वर्ष की बच्चियों से लेकर 30 वर्ष की महिला भाग ले सकती है। शिविर के लिए 2 जुन तक पंजीयन कराये जा सकते है। प्रशिक्षण का समय प्रात 9 बजे से 11 बजे से होगा व प्रशिखण का समापन 20 जुन को रंगारंग प्रस्तुतियो के साथ होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News