लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर
भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर 20 मई 2014 से आरम्भ हो रहा है। यह शिविर लगभग एक माह तक चलेगा।
भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर 20 मई 2014 से आरम्भ हो रहा है। यह शिविर लगभग एक माह तक चलेगा।
संस्था के मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल में प्रति वर्ष लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता आ रहा हैं।
उन्होंने बताया की युवा पिढ़ी में कलाओं के प्रति जागृति बढ़ाने के उद्धेश्य से संस्था शिविर का आयोजन करता आ रहा है। इस बार भी 20 मई से लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हो रहा है। यह शिविर लगभग एक माह चलेगा।
शिविर में लोक कला मण्डल के वरिष्ठ लोक कलाकारों द्वारा लोक-नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समापन में प्रशिक्षकों का प्रदर्शन भी मुख्य रंगमंच पर करवाएगें एवं प्रमाण पत्र वितरित किए जाएगें।