आहड़ संग्रहालय में होगी लोकगीत प्रतियोगिता
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के वृत्त अधीक्षक श्री मुबारिक हुसैन ने विश्व पर्यटन दिवस पर आहड़ संग्रहालय में लोक गीतों की प्रतियोगिता की जानकारी दी। यह प्रतियोगिता विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को प्रस्तावित है।
| Sep 19, 2016, 17:57 IST
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के वृत्त अधीक्षक श्री मुबारिक हुसैन ने विश्व पर्यटन दिवस पर आहड़ संग्रहालय में लोक गीतों की प्रतियोगिता की जानकारी दी। यह प्रतियोगिता विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को प्रस्तावित है।
इसमें विभिन्न समाजों के महिला समूहों को आमंत्रित किया जा रहा है। एक समाज से दो समूह भाग ले सकेंगे। इस मौके पर भवन अनुमति समिति की अध्यक्ष श्रीमती हंसा माली ने माली समाज के प्रतियोगिता में शामिल होने वाले समूह को एक जैसा लहरिया उपलब्ध कराने की घोषणा की।
