खाद्य पदार्थों की जांच, लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही
दीपावली के पर्व के मद्देनजर शहरवासियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों, मिष्ठान भण्डारों एवं अन्य दुकानों पर मानव उपयोगार्थ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।

उदयपुर 14 अक्टूबर 2019। दीपावली के पर्व के मद्देनजर शहरवासियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों, मिष्ठान भण्डारों एवं अन्य दुकानों पर मानव उपयोगार्थ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद चौधरी मय टीम शहर के देहलीगेट व मण्डी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और खाद्य पदार्थों का सेम्पल लिया।
छापे के दौरान नाकोड़ा एजेंसी पर फुड लाइसेंस नहीं था जिसके खिलाफ कार्यवाही करके लाइसेंस बनाने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर गुलकंद की सेम्पलिंग की गई। इसी प्रकार कई प्रतिष्ठानों पर पनीर के सेम्पल लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गई।