संजीवनी विकलांग छात्रावास के बालकों को कराया भोजन

बड़ी सादड़ी जैन मित्र मण्डल, उदयपुर द्वारा वीर झाला मान के 18 जून को 439 वे बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में 5 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आगाज 14 जून रविवार को जन्म भूमि बड़ी सादड़ी से एक शाम झाला मान के नाम राष्ट्रीय विराठ कवि सम्मेलन से किया गया।

The post

 | 

 इसी क्रम में 15 जून को निराश्रितों को भोजन संजीवनी विकलांग छात्रावास के बालकों को कराया गया।

पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज मण्डल की ओर से बडी स्थित टी.बी. अस्पताल में मरिजों को फल एवं बिस्किट वितरण किये गये। इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष श्याम नागौरी, सचिव अरविन्द जारोली, कोषाध्यक्ष दिनेश पटवा, मनोहर सिंह मोगरा, महिला शाखा अध्यक्ष पुष्पा मारू, जनकार देवी मोगरा, रमेश मारू, मेहुल नागौरी आदि उपस्थित थे।

मण्डल के सचिव अरविन्द जारोली ने बताया कि इसी क्रम में 17 जून को प्रातः 9 बजे सार्वजनिक चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। शिविर के मण्डल के सदस्य रक्तदान करेगे।

जारोली ने बताया कि इसी क्रम में 18 जून को प्रातः 8 बजे मोती मगरी स्थित झाला मान स्मारक पर पुष्पांजली व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News