चावण्ड में पहली बार जश्ने गोस ए आजम व जश्ने आला हजरत आज

मुस्लिम पंचायत चावण्ड के सदर सत्तार खान ने बताया कि बुधवार को दोपहर 2 बजे रैली निकाली जायेगी जो दावलशाह बाबा की दरगाह पर चादर शरीफ पेशकर मुस्लिम सामुदायिक भवन पंहुचेगी। सामुदायिक भवन में भाग लेने वाले औलमाए किराम का फूलों व मालाओं से भव्य स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर शाम को सभी आने वाले मेहमान व गांववासियों के लिए नियाज का प्रोग्राम भी रखा गया है।

 | 
चावण्ड में पहली बार जश्ने गोस ए आजम व जश्ने आला हजरत आज

रज़ा कमेटी एवं मुस्लिम पंचायत चावण्ड की ओर से बुधवार को चावण्ड गांव में पहली बार जश्ने-गोस-ए आजम व जश्ने आला हजरत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

रजा कमेटी सदर मोहम्मद आरीफ ने बताया कि कार्यक्रम में पीरे तरीकत, रहबरे शरीअत, नवास ए हुजुर रेहाने मिल्लत हजरत अल्लामा मौलाना आले रसुल सैयद सैफ रजा कादरी बरकाती रज़वी, बरेली शरीफ से भाग लेंगे।

मुस्लिम पंचायत चावण्ड के सदर सत्तार खान ने बताया कि बुधवार को दोपहर 2 बजे रैली निकाली जायेगी जो दावलशाह बाबा की दरगाह पर चादर शरीफ पेशकर मुस्लिम सामुदायिक भवन पंहुचेगी। सामुदायिक भवन में भाग लेने वाले औलमाए किराम का फूलों व मालाओं से भव्य स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर शाम को सभी आने वाले मेहमान व गांववासियों के लिए नियाज का प्रोग्राम भी रखा गया है। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। पार्किंग की भी सुचारू व्यवस्था की गई है। जश्न का आगाज रात बाद नमाज ईशा होगा ,जिसमें भारी तादाद में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News