हरियाणा में पहली बार 17 जिलों में लगेगा मेगा जॉब फेयर, जाने कौन-कहां से संभालेगा कमान ?

 | 
हरियाणा में पहली बार 17 जिलों में लगेगा मेगा जॉब फेयर, जाने कौन-कौन से संभालेगा कमान ? 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आने वाले चार महीने उनकी तकदीर बदलने वाले होंगे। यह चार महीने केवल रोजगार मेले आयोजन तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि सरकार और युवाओं के बीच सीधे संवाद का बड़ा मौका बनेंगे। जानकारी के मुताबिक  प्रदेश सरकार ने सितंबर से दिसंबर तक अलग-अलग जिलों में मेगा जाब फेयर आयोजित करने का कार्यक्रम तैयार किया है। 

मिली जानकारीं के अनुसार खास बात यह है कि इन आयोजनों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और सांसद तक सीधे युवाओं के बीच पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक इसी कड़ी में नौ सितंबर को कुरुक्षेत्र, सात अक्टूबर को रोहतक, 21 अक्टूबर को पलवल और एक नवंबर को हिसार में राज्यस्तरीय रोजगार मेला लगेगा जिसमें सीएम सैनी शिरकत करेंगे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सितंबर में अंबाला और रेवाड़ी से मेगा जाब फेयर की शुरुआत होगी। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पहला राज्यस्तरीय आयोजन होगा। सितंबर में यमुनानगर, सिरसा, भिवानी, कैथल और चरखी दादरी में भी रोजगार मेले प्रस्तावित हैं।

अक्टूबर में यह अभियान रोहतक से लेकर फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, पलवल, गुरुग्राम, पानीपत और झज्जर तक पहुंचेगा। नवंबर में हिसार और जींद समेत अन्य स्थानों पर आयोजन होंगे। Haryana News

 नौ सितंबर कुरुक्षेत्र, सात अक्टूबर को रोहतक, 21 अक्टूबर को पलवल और एक नवंबर को हिसार में सीएम करेंगे शिरकत
 अंबाला और रेवाड़ी से होगी शुरुआत, रोजगार निदेशालय को बनाया गया नोडल एजेंसी, युवाओं को मेलों तक लाने के निर्देश

रोजगार निदेशालय को बनाया नोडल एजेंसी

रोजगार निदेशालय को इन मेलों की नोडल एजेंसी बनाया गया है। वहीं कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को आयोजन स्थल, लॉजिस्टिक्स, प्रचार-प्रसार और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं को जोड़ने के साथ विश्वविद्यालयें, पॉलिटेक्निक और उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को मेलों तक लाने के निर्देश दिए हैं। Haryana News

कौन कहां संभालेगा कमान

जानकारी के मुताबिक सांसद संजय भाटिया व रेवाड़ी में राज्य मंत्री राजेश नागर 7 सितंबर को अंबाला में राज्यसभा ।
 14 सितंबर को यमुनानगर में मंत्री अनिल विज।
 16 सितंबर को सिरसा मंत्री कृष्ण लाल पंवार।
 17 सितंबर को भिवानी में मंत्री महिपाल ढांडा।
 21 सितंबर को कैथल में मंत्री श्याम सिंह राणा व चरखी दादरी में मंत्री श्रुति चौधरी। Haryana News

अक्टूबर में रोजगार अभियान

 फतेहाबाद में 9 अक्टूबर को मंत्री कृष्ण कुमार व नूंह में राज्य मंत्री गौरव गौतम। 
 16 अक्टूबर को फरीदाबाद में सांसद कृष्ण पाल गुर्जर व महेंद्रगढ़ में मंत्री राव नरवीर सिंह।
 21 अक्टूबर को पलवल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि। Haryana News
 23 अक्टूबर को गुरुग्राम में मंत्री विपुल गोयल।
 28 अक्टूबर को पानीपत में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा।
 30 अक्टूबर को झज्जर में मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि।

नवंबर और दिसंबर में

 16 नवंबर को करनाल में सांसद नवीन जिंदल।
 14 दिसंबर को पंचकुला में सांसद मनोहर लाल इसी दिन सोनीपत में सांसद सुभाष बराला। Haryana News
 28 दिसंबर को हांसी में सांसद धर्मवीर सिंह।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News