हरियाणा में BJP ने पहली बार महिला को सौंपी अहम जिम्मेदारी, स्मृति ईरानी बनीं बीजेपी प्रदेश प्रभारी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में BJP ने पहली बार महिला को बीजेपी प्रदेश प्रभारी की कमान सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार महिला भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को सौंपी गई है। राजस्थान भाजपा के प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा से राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया होंगे। Haryana News
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू कश्मीर का प्रभार सौंपा गया है, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी विनोद तावडे को उत्तर प्रदेश और पूर्व प्रभारी बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग की ओर से बुधवार को नए प्रभारियों की लिस्ट जारी की गई। उत्तर प्रदेश की बुलन्दशहर सीट से सांसद डॉ. भोला सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ की कमान महेंद्र पांडेय को सौंपी गई है।