तीन साल तक 3 चीजों से दूरी ने बना दिया IAS अफसर, महज 24 की उम्र में क्रैक किया UPSC

 | 
तीन साल तक 3 चीजों से दूरी ने बना दिया IAS अफसर, महज 24 की उम्र में क्रैक किया UPSC  

Udaipur Times, Success Story : कहते है की जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन कामयाब जरूर होते है। UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली IAS नेहा ब्याडवाल का नाम देश के यंगेस्ट IAS ऑफिसर में लिया जाता है। इस परीक्षा को क्रैक करने में जहां लोगों को सालों- साल लग जाते है तो वहीं नेहा ने सिर्फ 24 साल की उम्र में इसे पास कर इतिहास रच दिया। 

UPSC की तैयारी 

जानकारी के अनुसार IAS नेहा ब्याडवाल मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं। नेहा ने अपने होम टाउन से ही 12वीं तक की पढाई पूरी की। इसके बाद नेहा ने आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद नेहा UPSC की तैयारी में जुट गई। Success Story

तीन साल तक 3 चीजों से दूरी ने बना दिया IAS अफसर

फोन से बनाई दूरी 

नेहा ने जब पहली बार UPSC का एग्जाम दिया तो उन्हें असफलता हाथ लगी। लेकिन उन्होनें हार नहीं मानी। दूसरी बार नेहा ने अपनी तैयारी को और ज्यादा मजबूत करने का फैसला किया। नेहा बताती हैं कि UPSC तैयारी के लिए उन्होंने 3 साल तक रिश्तेदारों, सोशल मीडिया और फोन से दूरी बना ली। इतना ही नहीं वह अपने दोस्तों से भी दूर हो गई। वह दिन रात इसके लिए मेहनत करती रही। Success Story

तीन साल तक 3 चीजों से दूरी ने बना दिया IAS अफसर

IAS ऑफिसर

2021 में नेहा ने फिर से परीक्षा दी और उन्हें UPSC सिविल सर्विस में रैंक 260 प्राप्त हुआ। वो IAS सर्विस के लिए चुनी गईं। UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में नेहा को कुल 960 नंबर प्राप्त हुआ था। इंटरव्यू में उन्हें 151 नंबर मिला था। Success Story एग्जाम टिप्स देते हुए नेहा कहती हैं कि छात्रों को अपने लक्ष्य पर ही फोकस करना चाहिए।

तीन साल तक 3 चीजों से दूरी ने बना दिया IAS अफसर

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News