नियमों में सरलीकरण के लिए सरकार को बाध्य करे : प्रकाश भाई

लघु उद्योग भारती का वार्षिक साधारण सभा राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश भाई के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को होटल अलका में सम्पन्न हुई। इस मौके पर महिला शाखा का गठन किया गया।

 | 

नियमों में सरलीकरण के लिए सरकार को बाध्य करे : प्रकाश भाई

लघु उद्योग भारती का वार्षिक साधारण सभा राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश भाई के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को होटल अलका में सम्पन्न हुई। इस मौके पर महिला शाखा का गठन किया गया।

लघु उद्योग भारती उदयपुर इकाई के महामंत्री महेंद्र मांडावत ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश भाई ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार को बाध्य करें जिससे नियमों में सरलीकरण हो। छोटे-छोटे उद्योगों के समूहों को संरक्षण मिले तथा उनको बड़े उद्योग में प्रतिस्पद्र्धा करने लायक माहौल मिले। राष्ट्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता से होना चाहिए।

वास्को डिगामा ने भारत की खोज की यह एक गलत भ्रान्ति है, जबकि उस दौर में भारत अपनी श्रेष्ठ गुणवत्ता के कारण पूरे विश्व में 34 प्रतिशत जीडीपी का हिस्सा निभाता था। इस मौके पर उन्होंने महिला शाखा का गठन करते हुए श्रीमती रानी राठौड़ को अध्यक्ष मनोनीत किया। लघु उद्योग भारती की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष राकेश वर्डिया, महामंत्री महेंद्र मांडावत एवं अशोक जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महिला प्रकोष्ठ में रीना राठौड़ के साथ पिंकी मांडावत को महामंत्री एवं रानू सिंघवी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।

कार्यक्रम के समापन पर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात राष्ट्रगान से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान चित्तौड़ प्रान्त के अध्यक्ष विरेंद्र डांगी एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News