राजस्थान में पहली बार 'विदेश संपर्क' कॉन्फ्रेंस

16 जुलाई को जयपुर में जुटेंगे विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी
 | 
Videsh Sampark Conference Rajasthan

 

Udaipur Times, Videsh Sampark Conference Rajasthan: 15 जुलाई 2026 । भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 'विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस' का आयोजन 16 जुलाई को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में होगा। Videsh Sampark Conference Rajasthan

इस दौरान उद्घाटन एवं समापन सत्रों के साथ ही दो विशेष विषयगत सत्र आयोजित होंगे। इनमें प्रवासी भारतीयों के कल्याण, सुरक्षित एवं वैध प्रवासन, पासपोर्ट सेवाओं, कौशल विकास, निवेश तथा पर्यटन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (डोरा) और राजस्थान फाउंडेशन इसके नोडल विभाग हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित एवं वैध प्रवासन के प्रति लोगों और संबंधित हितधारकों को जागरूक करना, फर्जी एजेंटों और अवैध प्रवासन के तरीकों से बचाव के उपायों की जानकारी देना, विदेश मंत्रालय की काउंसलर, पासपोर्ट, वीजा एवं प्रवासी भारतीय से संबंधित योजनाओं और पहलों की जानकारी उपलब्ध कराना, विदेश में कार्यरत भारतीय नागरिकों हितों और कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाना है। Videsh Sampark Conference Rajasthan

यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीयों एवं विशेष रूप से प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े विषयों पर केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सुरक्षित माइग्रेशन को प्रोत्साहित करने, निवेश एवं आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने तथा वैश्विक स्तर पर राजस्थान की सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। कार्यक्रम के समापन सत्र में दिनभर की चर्चाओं के प्रमुख निष्कर्ष एवं भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। Videsh Sampark Conference Rajasthan

इस एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय की सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) श्रीप्रिया रंगनाथन, राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा, डोरा के एसीएस शिखर अग्रवाल, तथा आयुक्त एवं विशिष्ट सचिव डॉ. मनीषा अरोड़ा, रीको प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त, नीलाभ सक्सेना सहित विदेश मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। Videsh Sampark Conference Rajasthan

प्रथम सत्र : प्रवासी भारतीयों के कल्याण, संरक्षण एवं पासपोर्ट सेवाओं पर होगा मंथन

प्रथम विषयगत सत्र में प्रवासी भारतीयों से जुड़ाव, उनके कल्याण एवं संरक्षण, पासपोर्ट सेवाओं, विदेशों में अध्ययनरत भारतीय विद्यार्थियों तथा प्रवासी राजस्थानी समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (प्रवासी सहभागिता) श्री अंकन बनर्जी, राजस्थान सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री भास्कर सावंत, जयपुर के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री विपुल देव, विदेश मंत्रालय के अवर सचिव (सीपीवी) श्री तरुण कुमार विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

द्वितीय विषयगत सत्र : सुरक्षित प्रवासन, कौशल विकास, निवेश एवं पर्यटन सहयोग पर होगी चर्चा

द्वितीय विषयगत सत्र में सुरक्षित एवं वैध प्रवासन, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण, विदेशी रोजगार, व्यापार एवं निवेश के अवसर, प्रवासी राजस्थानी समुदाय की निवेश भागीदारी तथा पर्यटन संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (ओई एवं पीजीई) जॉन माई, राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी, जयपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं निदेशक प्रदीप मोहन शर्मा, जयपुर एसओजी के पुलिस उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव, जयपुर के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विपुल देव, विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव (ईपी एवं डब्ल्यू प्रभाग) जीना उइका, राजस्थान सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा, विदेश मंत्रालय की अवर सचिव (ईडी) आश्मा गर्ग, राजस्थान सरकार के उद्योग एवं डोरा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, डोरा की आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव तथा राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा, राजस्थान सरकार के पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव शुचि त्यागी तथा विदेश मंत्रालय के अवर सचिव (स्टेट्स) हरमन एन. कुजूर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। Videsh Sampark Conference Rajasthan

राजस्थान फॉउन्डेशन के सभी 40 चैप्टर अध्यक्ष वीसी से जुडेंगे

इस कार्यक्रम में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग से अधिकृत राज्य के प्रमुख 20 भर्ती एजेंट सहित अन्य विभागों के स्टेकहोल्डर भी शामिल होंगे। साथ ही, 15 जिलों के लिए एडीएम, एनएसडीसी और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि भी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। राजस्थान फाउन्डेशन के सभी 40 चैप्टर अध्यक्ष और प्रतिनिधि वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे।

राजस्थान में पहली बार होगा आयोजन

विदेश मंत्रालय द्वारा विदेश संपर्क कार्यक्रम का शुभारंभ वर्ष 2017 में किया गया था। राजस्थान में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है। तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड तथा आंध्र प्रदेश राज्य सरकारों के सहयोग से आयोजित किया जा चुका है। Videsh Sampark Conference Rajasthan
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News