बीमारी से विदेशी महिला की मौत
नाई थाने के दायरे में आने वाली होटल रॉयल रिट्रीट में आज बीमारी स
नाई थाने के दायरे में आने वाली होटल रॉयल रिट्रीट में आज बीमारी से एक केनेडियन महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर दूतावास को सूचित किया है।
नाई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हरितमा (72) पत्नी ट्रॉय निवासी केनेडा, 2 जनवरी को अपने पति के साथ उदयपुर आई थी, उस समय से वह बीमार चल रही थी। जिसके चलते आज उसकी होटल रायल रिट्रीट में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर दूतावास को सुचना भेज दी है।
