राजस्थान में 28 जून को होगी वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026

 | 
Rajasthan Staff Selection Board

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 23 जून 2026। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर संदेश नायक के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। Rajasthan News

जिला कलक्टर के आदेशानुसार परीक्षा को सफलतापूर्वक एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने हेतु नियंत्रण कक्ष 26 एवं 27 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 28 जून को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति एवं संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक संचालित रहेगा।

परीक्षा व्यवस्था के प्रभावी समन्वय एवं निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त कार्मिक परीक्षा आयोजन से संबंधित समस्त गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए समन्वयक एवं परीक्षा आयोजन अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। Rajasthan News

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी अथवा समस्या के लिए जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0141-2206699 पर संपर्क करने की अपील की है। Rajasthan News

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। Rajasthan News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News