वन कर्मचारियों ने की जैव विविधता के सरंक्षण को लेकर वार्ता

वन विभाग, उदयपुर की ओर से गुरूवार को रेती स्टेण्ड स्थित किसान भवन में आर.एफ.बी.पी. फेज़-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग के 60 से अधिक वन अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में उदयपुर, चितौड, राजसमंद के वन अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न समितियों व स्वंय सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 | 

उप वन संरक्षक केसर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैव विविधता के सरंक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें अलग – अलग वन्य क्षेत्रों से आये प्रतिनिधियों ने वन्य सरक्षण पर अपने सुझाव दिये और वन विभागों के नियमों की जानकारी ली।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अरावली पर्वतश्रृंखलाओं के सरंक्षण के ‘जायका‘ प्रोजेक्ट के संयोजक विनोद पटनाक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान पटनायक ने वनकर्मियों के साथ चर्चा करते हुये बताया कि वन संरक्षण अभियान को कैसे ज्यादा बेहतर व प्रभावी बनाया जा सके? और कैसे जन-जागरूकता अभियानों से लोगों को जागरूक किया जाये?

वनों में जी.पी.एस. सिस्टम पर ज्यादा जोर देने की बात कहते हुये जी.पी.एस. सॉफ्टवेर का प्रशिक्षण भी दिया।

इसी दौरान विभिन्न गांवों की समितियों के अध्यक्षों ने वन विभाग की योजनाओं का फीडबैक देते हुये वन्य जीवों को लेकर बनाये जा रहे प्रोजेक्ट का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपवन सरंक्षक वाई. के. साहू , सहायक वन संरक्षक भगवान सिंह, भंवर सिंह सहित वन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News