भारतीय लोक कला मण्डल का वन भ्रमण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
भारतीय लोक कला मण्डल, में पद्मश्री देवीलाल सामर की 108 वीं जन्मतिथी पर वन भ्रमण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। संस्था के मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि संस्था संस्थापक स्व. पद्मश्री देवीलाल सामर की 108 वीं जन्मतिथी के अवसर पर भारतीय लोक कला मण्डल के समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने ‘जयसंमद’ पर वन भ्रमण किया।

निदेशक डाॅ. लईक हुसैन ने बताया कि सामर साहब की जन्मतिथी के अवसर पर रियाज तहसीन ने सामर साहब की प्रतिमा पर माल्यपर्ण किया इसके पश्चात संस्था के समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने संस्था परिसर में वृक्षोरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
उन्होने बताया कि सामर साहब पर्यावरण प्रेमी थे अतः प्रतिवर्ष अपने जन्मदिवस पर कलामण्डल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीयों के साथ वन भ्रमण पर जाते थे अतः इस वर्ष भी भारतीय लोक कला मण्डल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी‘ वन भ्रमण हेतु जयसमंद गये वहाॅ पर कलाकारों ने सामर साहब के गीत, कविताएॅ आदि को गाकर सामर साहब को याद किया इसके साथ ही संस्था के कर्मचारियों द्वारा जयसंमद पर भी वृक्षारोपण किया गया।