ऐश्वर्या कॉलेज में वन महोत्सव दिवस मनाया

ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन संस्थान में चल रहे ओरियन्टेशन वीक के तहत आज वन महोत्सव दिवस मनाया गया। उप-प्रायार्य रक्षा शर्मा ने बताया कि संस्थान की एनएसएस इकाई 1 व 2 के विद्यार्थियों ने संस्थान के चित्रकूट नगर स्थित नये परिसर में वृक्षारोपण किया एवं ‘पेड़ बचाओ, वृक्ष लगाओ’ का संकल्प लिया।

 | 

प्राचार्य प्रो. डी.एस. चुण्डावत ने बताया कि ऐश्वर्या कॉलेज उदयपुर का एक मात्र नेक एवं यू.जी.सी. से मान्यता प्राप्त, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर से स्थाई रूप से सम्बद्धता प्राप्त स्वपोषित महाविद्यालय है।

श्रीमती शर्मा ने बताया कि 25 जुलाई से चल रहे ‘अभिनवन सप्ताह’ में महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक दिन बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं। विद्यार्थी पी.पी.टी. के माध्यम से स्वपरिचय दे रहे हैं, जिसमें वे अपनी अभिरूचियों को भी प्रदर्षित कर रहे हैं। वन मिनट गेम, म्युजिकल चेयर रेस, मैनेजमेंट गेम आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। ‘अभिनवन सप्ताह में छात्रोें को महाविद्यालय की वर्ष पर्यन्त होने वाली शैक्षणिक व सह-षैक्षणिक गतिविधियों, रोटरेक्ट क्लब, सांस्कृतिक प्रकोष्ठों एवं समसामयिक विषयों पर परिचर्चा की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News