कर्णाटका बैंक में फोरेक्स बिज़नेस का शुभारंग
कर्णाटका बैंक की उदयपुर शाखा में शुक्रवार को बैंक के प्रबंध निदेशक जयरामा भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलन कर फोरेक्स बिज़नेस का शुभारंभ किया। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक विजयशंकर राय एवं ब्रांच मैनेजर अवनीश सिंह भी उपस्थित थे। इसके साथ ही उदयपुर शाखा राजस्थान में फोरेक्स बिज़नेस करने वाली पहली शाखा बन गई।

होटल शेरेटन में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रबंध निदेशक जयरामा भट्ट ने बताया कि शाखा फोरेक्स बिज़नेस (विदेशी मुद्रा व्यापार) के लिए अधिक्रत है। भारत में कर्नाटका बैंक की 18 शाखाओं में फोरेक्स बिज़नेस सुविधा प्रदान की जा रही है। उदयपुर शाखा राजस्थान में पहेली व भारत में उन्नीसवी है जिसमे इस सुविधा की शुरुवात आज की गई हैं। उदयपुर शाखा कर्नाटका बैंक की सभी शाखाओं के ग्रहकों की विधेशी मुद्रा व्यापार की जरूरतों को पूरा करेगी।
बैंक की राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों में 510 शाखाएं सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। उलेखनीय है कि उदयपुर शाखा का शुभारंग मार्च 2008 में हुआ था और तब से लेकर अब तक मात्र 4 वर्ष में बैंक ने 10000 से अधिक ग्राहकों का आधार बनाया है।