भूल जाइए सोलर पैनल ! मार्केट में आ गया दिन-रात हवा से बिजली बनाने वाला यंत्र, जाने इसे लगवाने का पूरा प्रोसेस ?
Udaipur Times, Vertical Wind Turbine : इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी में तो अब कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है। ऐसे मौसम में गर्मी से राहत का एक ही विकल्प दिखता है और वो है AC। लेकिन अगर रात-दिन AC भी चलाया जाये तो भंयकर बिजली का बिल आता है जो मिडिल क्लास फैमिली के लिए भरपाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि अब लोगों के सामने सोलर पैनल (Solar Panel) एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा है।
वहीं बाजार में इन दिनों सोलर पैनल (Solar Panel) को टक्कर देने के लिए वर्टिकल विंड टर्बाइन (Vertical Wind Turbine) आ गया है। ये हवा की मदद से दिन-रात बिजली पैदा कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन्हें चलाने के लिए धूप की जरूरत नहीं होती, इसलिए रात के समय भी बिजली उत्पादन जारी रहता है।
क्या है वर्टिकल विंड टर्बाइन (Vertical Wind Turbine)?
जिस तरह से सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं ठीक उसी तरह वर्टिकल विंड टर्बाइन (Vertical Wind Turbine) हवा की ऊर्जा को बिजली में बदलते हैं। इन टर्बाइनों के ब्लेड हवा चलने पर घूमते हैं और बिजली पैदा करते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये किसी भी दिशा से आने वाली हवा में काम कर सकते हैं।
सोलर पैनल (Solar Panel) से बेहतर हैं?
वर्टिकल विंड टर्बाइन और सोलर पैनल दोनों की अपनी-अपनी खूबियां हैं। हालांकि, यदि वर्टिकल विंड टर्बाइन को सोलर सिस्टम के साथ लगाया जाए तो यह और भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दिन में सोलर पैनल बिजली बनाएंगे, जबकि रात में विंड टर्बाइन बिजली उत्पादन करेंगे। इससे बैटरी लगातार चार्ज रहेगी और कई मामलों में बिजली का बिल लगभग शून्य तक पहुंच सकता है।
वर्टिकल विंड टर्बाइन के फायदे
धूप न होने पर भी 24 घंटे बिजली उत्पादन की क्षमता।
कम जगह में भी आसानी से इंस्टॉल किए जा सकते हैं।
हवा किसी भी दिशा से आए, टर्बाइन घूमना शुरू कर देता है।
सोलर सिस्टम के साथ लगाने पर बिजली उत्पादन और बढ़ जाता है।
कितनी है कीमत?
वर्टिकल विंड टर्बाइन की कीमत उसकी क्षमता पर निर्भर करती है।
300W-500W टर्बाइन: लगभग 45,000 से 80,000 रुपये
1KW टर्बाइन: लगभग 1.20 लाख से 1.80 लाख रुपये
2KW टर्बाइन: लगभग 2.50 लाख से 3.50 लाख रुपये
3KW-5KW टर्बाइन: लगभग 3 लाख से 7 लाख रुपये
इन सभी कीमतों पर 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देना होगा।
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आपके घर के आसपास ऊंची बिल्डिंग या अन्य बाधाएं हैं, जो हवा के प्रवाह को रोकती हैं, तो टर्बाइन की बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके घर के आसपास पर्याप्त हवा उपलब्ध हो।
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में सोलर पैनलों के साथ वर्टिकल विंड टर्बाइन का संयोजन घरेलू बिजली जरूरतों को पूरा करने का एक प्रभावी और किफायती विकल्प बन सकता है।
