लखारा चौक एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन
उदयपुर के धानमंडी स्थित लखारा चौक एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव आज लखारा चौक स्थित अग्रवाल जैन बाल मन्दिर में सम्पन

उदयपुर के धानमंडी स्थित लखारा चौक एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव आज लखारा चौक स्थित अग्रवाल जैन बाल मन्दिर में सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से चेतन सोनी को अध्यक्ष, राजेश खत्री को सचिव मनोनीत किया गया।
एसोसिएशन के प्रचार प्रसार मंत्री कालू प्रजापत ने बताया कि पांच वर्ष बाद सम्पन्न हुए चुनाव में संरक्षक के रूप में वरिष्ठ सदस्य ब्रजमोहन अग्रवाल, श्याम मानूजा, उपाध्यक्ष ललित जैन, संगठन मंत्री हरीश सोनी, कोषाध्यक्ष मनोहर भोरावत, सह सचिव नितेश जैन, सांस्कृतिक मंत्री चन्द्रेश लक्षकार सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भरत जैन, बजंरग मंत्री, मुकेश माधवानी, कमल मानूजा, जगदीश सोनी, तरूण सोनी को नियुक्त किया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
नवमनोनीत अध्यक्ष चेतन ने इस अवसर पर बताया कि पिछले काफी समय से पार्किंग समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के व्यापारियों की इस समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जायेगा। जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर मार्शल चौराहे से देहलीगेट तक चार पहिया एवं लोडिंग ऑटो के लिये वन वे कराया जायेगा ताकि यातायात समस्या से छुटकारा मिल सकें।