एड्स सप्ताह के अन्तर्गत रेड रिबिन क्लब का गठन
विश्व एड्स दिवस के अन्तर्गत मनाए जा रहे एड्स सप्ताह के तहत राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में रेड रिबिन क्लब का गठन किया गया जिसके सरंक्षक प्रधानाचार्य डॉ. एम.पी.सिंह को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर एवं अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने एच.आई.वी. एड्स का तुलनात्मक आंकडों की मदद से एड्स की रोकथाम, निवारण एवं जागरूकता पर विशेष प्रकाश डाला। सचिव कैलाशसिंह चौहान ने एड्स रोग के फैलने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते इस रोग से छूटकारा पाना ही होगा।
प्रधानाचार्य एवं संरक्षक डॉ.एम.पी.सिंह ने एड्स के बारे में कुछ अनछूए पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एड्स में बचाव ही उपचार है।