एम.एम.पी.एस के विद्यार्थी परिषद का गठन

सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 39वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल आर.पी. श्रीवास्तव, डेप्यूटी कमाण्डर 30 इन्फेन्ट्री ब्रिगेड थे।

 | 

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया तथा सत्र 2013-14 के लिए विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। इसके अंतर्गत वरूण कालरा- हेड बॉय, अनुश्री जैन- हेड गर्ल, शिवांश भट्ट- चीफ मार्शल, अंजली मनवानी- साहित्यिक सचिव, सागर कटेजा- सांस्कृतिक सचिव, ख्यातिवर्धन मिश्रा- हॉस्टल कप्तान तथा कुंवर फैजल रज़ा को खेल कप्तान के पद हेतु चुना गया।

विद्यालय में गांधी, प्रताप, रमन व टैगोर चारों सदनों के लिए क्रमश: चयनित नलवाया दर्शन सोलंकी, मकरंद कुलश्रेष्ठ व यशवंत सिंह शक्तावत को कप्तान चुना गया। नवनिर्मित कार्यकारिणी को संस्था प्रधान संजय दत्ता ने शेश पहनाकर पद के प्रति निष्ठा व कर्त्तव्यपरायणता की शपथ दिलवाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News