कलाल समाज की महिला कार्यकारिणी का गठन

कलाल समाज की महिलाओं के सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन की बैठक मंगलवार को दूध तलाई वर्मा गार्डन में बैठक आयोजित की गई। बैठक मे नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही महिलाओं द्वारा पिकनीक का भी आयोजन किया।

 | 

कलाल समाज की महिला कार्यकारिणी का गठन

कलाल समाज की महिलाओं के सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन की बैठक मंगलवार को दूध तलाई वर्मा गार्डन में बैठक आयोजित की गई। बैठक मे नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही महिलाओं द्वारा पिकनीक का भी आयोजन किया। संगठन की अध्यक्ष रेनू चौधरी ने नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए बताया कि नवीन कार्यकारीणी मे धारावती सुहालका अध्यक्ष, लीना जयसवाल उपाध्यक्ष, माधवी सुवालका सचिव, एवं शांता सुवालका को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समाज के विकास व नवीन संगठन की नियुक्त कार्यकारिणी की अगुवाई में यह शपथ ली गई कि समाज में किसी भी शोकाकुल परिवार में जलपान ग्रहण नहीं करेंगे और मृत्युभोज पर रोक लगाने के पूरे प्रयास किये जाएंगे। इस दौरान आयोजित पिकनीक मे महिलाओं के लिए कई सारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन नम्रता चौधरी एवं कृष्णा सुवालका द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News