हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री का निधन, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का आज शुक्रवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे 85 साल के थे और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार, फूल चंद मुलाना हरियाणा कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष रहने वाले नेता थे। उन्होंने लगातार करीब साढ़े 6 साल तक पार्टी की कमान संभाली। वे मुलाना विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए।
उनके बेटे वरुण चौधरी अंबाला से कांग्रेस सांसद हैं, जबकि बहू पूजा चौधरी मुलाना से विधायक हैं।