हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, 55 की उम्र में अचानक आया हार्टअटैक

 | 
हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, 55 की उम्र में अचानक आया हार्टअटैक

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सढ़ौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजपाल भुखरी का आज सोमवार सुबह हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

राजपाल भुखरी वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सढ़ौरा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वे लंबे समय तक यमुनानगर जिले की राजनीति में सक्रिय रहे और अपनी बेबाक शैली व जनसरोकारों के लिए पहचाने जाते थे। Haryana News

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।

हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन

जानकारी के मुताबिक राजपाल भूखड़ी यमुनानगर के प्रमुख दलित नेताओं में गिने जाते हैं। उनका जन्म 19 मई 1971 को तत्कालीन अंबाला जिले (वर्तमान यमुनानगर) के गांव भूखड़ी में हुआ। राजपाल अब यमुनानगर के सेक्टर-17 में अपने परिवार सहित रहते थे। Haryana News

उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News