गुजरात के पूर्व उप राज्यपाल दीपक वखारिया गुजरात के कार्याध्यक्ष मनोनीत

गुजरात के पूर्व उप राज्यपाल दीपक वखारिया गुजरात के कार्याध्यक्ष मनोनीत

अखिल भारतीय दसा नरसिंहपुरा संस्थान
 
गुजरात के पूर्व उप राज्यपाल दीपक वखारिया गुजरात के कार्याध्यक्ष मनोनीत
संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित  

उदयपुर 29 सितम्बर 2020। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान की आज जूम पर आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में गुजरात के दीपक वखारिया को कार्याध्यक्ष मनोनीत किया गया।

परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने बताया कि बैठक में संरक्षकों, राज्य प्रमुखों एवं राष्ट्रीय पदाधिकारीयो ने गुजराती दसा नरसिंहपुरा समाज के 1663 परिवारों को संस्थान में सक्रिय रूप से जोड़ने का निर्णय लिया। जिसमें दीपक वखारिया को राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात कार्याध्यक्ष सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। वखारिया गुजरात के पूर्व उपराज्यपाल, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ रक्षा कमिटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तारंगा तीर्थ क्षेत्र कमिटी एवं गुजरात कलोल समाज के कई पदों पर कार्यरत है।

जैन ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के इक्यावन सदस्यों को तय करने, शपथग्रहण समारोह , युवा मोर्चा , महिला मोर्चा की राष्ट्रीय स्तर पर घोषणा , संस्थान के मूल उदेश्यों की पूर्ति हेतु एक वृद्धाश्रम बनाने हेतु देवस्थान विभाग से ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन कराना जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की गयी।
 

बैठक को देवेन्द्र भाई शाह मुम्बई, शैलेश भाई शाह इन्दौर,योगेश भाई शाह  अहमदाबाद, संजय जैन अहमदाबाद, महेंद्र जैन मंदसौर, विजय जैन अहमदाबाद, भरत जैन लोहारिया , पंकज जैन प्रतापगढ़ , राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कोठारी, संगठन महामंत्री चेतन जैन, महामंत्री सुमति चन्द्र जैन , प्रचार प्रसार मंत्री रितेश सुरावत, कोषाध्यक्ष रमेश जुसोत, सांस्कृतिक मंत्री महावीर प्रसाद जैन सहित देश भर के कार्यकर्ताओ ने संस्थान के उत्थान हेतु अनेक सुझाव एवं प्रस्ताव रखें, जिस पर सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी।

अन्त में परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने देश भर में कोरोना महामारी में पूरी सावधानी रखने की एवं संस्थान परिवार के कोरोना की चपेट में आये हुए सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal