Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कनीना (महेंद्रगढ़) गांव स्याणा की पूर्व सरपंच पूजा यादव को पंचायत की सरकारी राशि में से 19,42,269 रुपये के कथित गबन के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच को कनीना अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज सोमवीर ढाका ने बताया कि गांव स्याणा के कुछ ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच पूजा यादव के कार्यकाल में पंचायत के विकास कार्यों के लिए आई सरकारी राशि में गबन, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार तत्कालीन बीडीपीओ की जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद बीडीपीओ कार्यालय ने पुलिस को शिकायत दी थी।