पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन
पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार रात करीब सवा 10 बजे उन्हें दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया था।

विदेश मंत्री के कार्यकाल के दौरान सोशल मीडिया पर शिकायतों को सुनने और उनके निपटारे के लिए काफी लोकप्रिय रहीं सुषमा अपनी जिंदगी के आखिरी दिन भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहीं।
‘भारतीय राजनीति का एक गौरवशाली अध्याय खत्म हो गया। एक ऐसी नेता जिन्होंने जन सेवा और गरीबों का जीवन संवारने के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी, उनके निधन पर भारत दुखी है। सुषमा स्वराज जी अपनी तरह की इकलौती नेता थीं, वह करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा की स्रोत थीं।’ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, प्रहलाद सिंह पटेल, हर्षवर्धन समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता AIIMS पहुंचने लगे हैं। प्रखर वक्ता और विदुषी के रूप में पहचान बनाने वाली सुषमा स्वराज मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री थीं।
वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रही थीं। उससे भी पहले 1977 में केंद्रीय मंत्री बनी थीं और सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री का रिकॉर्ड बनाया था। 16वीं लोकसभा में वह मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद चुनी गई थीं।
इस बार उन्होंने खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। विदेश मंत्री रहते हुए वह सोशल मीडिया पर शिकायतों को सुनने और उनके निपटारे के लिए काफी लोकप्रिय थीं। वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।