हरियाणा में तत्कालीन सचिव-पूर्व MLA की बेटी बर्खास्त ! दो सचिव डिमोट, जाने वजह ?

 | 
हरियाणा में तत्कालीन सचिव-पूर्व MLA की बेटी बर्खास्त ! दो सचिव डिमोट, जाने वजह ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में खरीफ विपणन सीजन-2025 के दौरान धान खरीद में ई-खरीद पोर्टल पर गेटपास जारी करने में लापरवाही के मामले में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार विभागीय जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद करनाल मार्केट कमेटी की तत्कालीन सचिव आशा रानी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि असंध के तत्कालीन सचिव कृष्ण धनखड़ और घरौंडा के तत्कालीन सचिव चंद्र प्रकाश को तीन साल के लिए डिमोशन कर दिया है। Haryana News

सामने आई गड़बड़ियां

बोर्ड की जांच से मिली जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में पाया गया कि तीनों अधिकारियों ने ई-खरीद पोर्टल के जरिए जारी होने वाले गेटपासों की प्रभावी निगरानी नहीं की। एक से अधिक IP एड्रेस से गेटपास जारी होने दिए गए और मंडियों में वास्तविक आवक से अधिक धान के गेटपास जारी हुए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रखा, जिससे सिस्टम का दुरुपयोग संभव हुआ।

इसके अलावा जांच के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक कई महत्वपूर्ण साक्ष्य, खासकर सीसीटीवी फुटेज, उपलब्ध नहीं कराए गए। इसे भी गंभीर लापरवाही माना गया है। Haryana News

दलीलें भी खारिज

विभागीय कार्रवाई के दौरान मिली जानकारी के अनुसार करनाल की तत्कालीन सचिव आशा रानी, जो पूर्व विधायक मामूराम गोंदर की बेटी हैं, ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की दोबारा जांच कराने की मांग भी की। सुत्रों की मानें तो अब वह विभाग के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में जा सकती है। Haryana News

हालांकि, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने सभी पक्षों की दलीलों और विभागीय जांच रिपोर्ट पर विचार करने के बाद मिली जानकारी के मुताबिक आरोपों को गंभीर मानते हुए तीनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News