पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी ने रचा इतिहास, CAPF परीक्षा पास कर रूपाली बनी असिस्टेंट कमांडेंट
Udaipur Times, Rupali Singh becomes Assistant Commandant in BSF: पूर्व नौसेना अधिकारी त्रिभुवन सिंह की बेटी रूपाली सिंह (Rupali Singh) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा में ऑल इंडिया 364वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमांडेंट बनने का सपना पूरा किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
दिल्ली से पूरी की पढ़ाई
रूपाली सिंह (Rupali Singh) ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा दिल्ली में पूरी की। बचपन से ही वह पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। लगातार मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की।
गांव में जश्न का माहौल
जैसे ही रूपाली के चयन की खबर उनके पैतृक गांव गोनहिया छपरा पहुंची, पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और उनकी सफलता का जश्न मनाया।
युवाओं और बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
ग्रामीणों का कहना है कि रूपाली सिंह (Rupali Singh) की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो किसी भी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।
जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने रूपाली सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल बैरिया क्षेत्र बल्कि पूरे बलिया जिले का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
